Shubman Gill इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने तीसरे टी20 मैच के दौरान अपना पहला टी20 शतक जड़ दिया। गिल ने 63 गेंदों में 126 रनों की नाबाद पारी खेली और भारतीय टीम को 234 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। शुभमन गिल की ऐसी बल्लेबाजी देखकर अब सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी के साथ उनकी सगाई की घोषणा कर दी हैं।

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की शादी की खबर झूठी
दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ इस शानदार पारी के बाद शुभमन गिल ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। इसी बीच BCCI के एक पैरोडी अकाउंट से यह ट्वीट कर दिया गया कि सचिन तेंदुलकर अब शुभमन गिल के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। ऐसे में उन्होंने सारा तेंदुलकर के साथ उनकी शादी की घोषणा कर दी हैं। BCCI का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं इस यूजर को देखकर कोई भी फैन भ्रमित ना हों, इसीलिए इस झूठ का पर्दाफाश करना जरुरी था।
Sachin Tendulkar announced the marriage of Shubhman Gill and Sara Tendulkar after today’s inning.
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) February 1, 2023
हालाँकि यह पहली बार नहीं हैं जब शुभमन गिल को सारा तेंदुलकर के नाम से टीज किया गया हो। इससे पहले भी उन्होंने जब भी प्रदर्शन किया हैं, सोशल मीडिया पर ऐसे ट्रोल सामने आते रहते हैं। दरअसल कुछ महीने पहले तक दोनों के डेट करने की ख़बरें भी सामने आई थी, लेकिन उनसे आगे कुछ नहीं हुआ। ऐसे में फैंस को जब भी मौका मिलता हैं, वे मजे लेने से पीछे नहीं हटते।
यह भी पढ़ें:




