IND vs AUS: मुश्किल में पड़ी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही दिन ली 47 रनों की बढ़त

इंदौर टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उनका यह फैसला आज सही साबित नहीं हुआ और टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। भारतीय टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की [...]

By ·

इंदौर टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उनका यह फैसला आज सही साबित नहीं हुआ और टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। भारतीय टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे सेशन तक 1 विकेट गंवाकर 71 रन का स्कोर खड़ा कर लिया।

पहले ही सेशन में आल आउट हुई टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 45 रन के स्कोर तक 5 विकेट गिर चुके थे। उसके बाद भी टीम ज्यादा संघर्ष नहीं कर पाई और 109 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। रोहित शर्मा 12 रन बनाकर और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद चेतेश्वर पुजारा 1 रन रविंद्र जडेजा 4 रन और श्रेयस अय्यर शुन्य पर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मैथ्यू कुह्नेमैन ने 5 विकेट हासिल किए। नाथन लॉयन ने भारतीय टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। नियमित अंतराल पर भारतीय टीम के विकेट गिरते रहे। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की स्थिति बहुत मजबूत नजर आ रही है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन स्टंप्स तक 156 रन बनाकर भारत पर 47 रनों की बढ़त हासिल कर ली हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 4 विकेट खोए हैं। उस्मान ख्वाजा ने इस मैच में अब तक सबसे बड़ी 60 रनों की पारी खेली हैं। वहीँ पीटर हैंड्सकोंब और ग्रीन इस समय दहाई के आंकड़े पर नाबाद हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full