IND vs AUS: 6 बॉल भी नहीं खेल पाए डेविड वार्नर, शमी ने पहले ही ओवर में उखाड़ फेंकी स्टंप, 10 फुट दूर जाकर गिरी गिल्लियां

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पेट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है और यह निर्णय उनका गलत नजर आ रहा है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े विकेट चटका दिए हैं। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की बहुत खराब शुरुआत हुई

By ·

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पेट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है और यह निर्णय उनका गलत नजर आ रहा है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े विकेट चटका दिए हैं। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की बहुत खराब शुरुआत हुई है। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज दोनों गेंदबाज जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर चिंतित नजर आ रहा है।

मोहम्मद शमी ने लिया वॉर्नर का विकेट उड़ाई गिल्लियां

मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाजी के कारण बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया है। वानर शमी की स्वींग करती हुई गेंद को समझ नहीं पाए और शमी की गेंद ने वार्नर की गिल्लियां उड़ा दी। गेंद की स्पीड तेज होने के कारण के गिल्लियां बहुत दूर जा गिरी। जैसा कि आप सभी को पता है कि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं लेकिन वे मोहम्मद शमी की स्विंग करती हुई गेंद के आगे नहीं टिक पाए। जब वे आउट हुए तो ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट गिर चुके थे।

मोहम्मद सिराज ने इंडिया को दिलाई पहली विकेट

मोहम्मद सिराज अभी इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रहे टेस्ट मैच में अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद में ही उस्मान ख्वाजा को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। मोहम्मद सिराज की गेंद उस्मान ख्वाजा के सीधे पेड़ पर जा लगी। इस बीच ग्राउंड में अंपायर ने थर्ड एंपायर पर इशारा किया तो थर्ड अम्पायर ने आउट करार दिया।

शुभमन गिल को नहीं मिली जगह

बेहतरीन प्रदर्शन में चल रहे शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई। इस बात से उनके फैंस काफी नाराज है। शुभ्मन गिल की जगह केएल राहुल को और इशान किशन की जगह श्रीकर भरत को प्लेइंग XI में रखा गया है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full