IND vs AUS सीरीज से ऑस्ट्रेलिया को लगा डर, स्टीव स्मिथ ने सुनाई खौफ की दास्तान, कहा- “एशेज सीरीज से ज्यादा मुश्किल है”

IND vs AUS: 9 फरवरी से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच शुरू होने जा रहे हैं। इस सीरीज में 4 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें जमकर मेहनत कर रही है, और पसीना बहा रही है। जैसा कि आप सभी लोगों को पता है, कि ऑस्ट्रेलिया टीम [...]

By ·

IND vs AUS: 9 फरवरी से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच शुरू होने जा रहे हैं। इस सीरीज में 4 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें जमकर मेहनत कर रही है, और पसीना बहा रही है। जैसा कि आप सभी लोगों को पता है, कि ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टीव स्मिथ टेस्ट सीरीज के नंबर वन बैट्समैन है, लेकिन उन्होंने टेस्ट सीरीज होने से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में टेस्ट सीरीज जीतना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। भारत में टेस्ट सीरीज जीतना ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एक सपने जैसा है।

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज की अहमियत बता रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि मेरा भारत की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतना एक सपना है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज जैसे ज्यादा मुश्किल है।

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने कहा भारत में टेस्ट सीरीज जीतना एशेज भी ज्यादा मुश्किल

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले स्टीव स्मिथ ने कहा कि इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके घर पर जीतना एशेज की जीत से भी बड़ी बात है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के इस घातक बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय सरजमीं पर उनको टेस्ट सीरीज हराना बहुत ज्यादा मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया टीम के हेजलवुड ने भी भारत में टेस्ट सीरीज जीतना बड़ा मुश्किल बताया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम नहीं जीती 2004 के बाद इंडिया टीम से टेस्ट सीरीज

भारतीय सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया 2004 के बाद एक बार भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, और भारतीय टीम के साथ टेस्ट सीरीज जीतना उनके लिए बहुत मुश्किल काम है। आखरी बार ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ 2004 में टेस्ट सीरीज जीती थी। 2004 के बाद जब भी ऑस्ट्रेलिया टीम ने इंडिया टीम के साथ टेस्ट मैच खेला तो ऑस्ट्रेलिया को कड़ी हार का सामना करना पड़ा। 2013-14 की टेस्ट सीरीज में तो इंडिया टीम ने ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप किया था। इसलिए 9 फरवरी से होने वाली टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया टीम किसी भी हालत में जीतना चाहेगी।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full