
Virat Kohli: विराट कोहली अब एक ऐसा नाम बन चुका है जिसको हर कोई जानता है। अपनी फिटनेस, शानदार क्रिकेट और लुक्स की वजह से हमेशा ही यह खिलाड़ी चर्चा में रहता है। क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार विराट फिटनेस के मामले में कभी भी लापरवाही नहीं बरतते हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 10 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। टि्वटर के ऊपर इनके करोड़ों की संख्या में फॉलोवर्स हैं लेकिन आज हम यहां पर विराट कोहली की बात नहीं करेंगे। हम आपको बताएंगे तीन ऐसे लोगों के बारे में जो विराट कोहली के हमशक्ल लगते हैं।
केविट सेटिन गनर
इस तुर्की अभिनेता की शक्ल विराट कोहली से एकदम मिलती है। जब इन्होंने फिल्म दिरीलिस इर्तुग्रुल में काम किया था तब फैंस की नजर में आ गए और सभी इनको विराट कोहली का डुप्लीकेट बताते हैं। इनकी शक्ल देख कर इनको हर कोई विराट कोहली ही समझता है।
अहमद शहजाद
पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद 29 वर्ष के हैं और देखने में बिल्कुल विराट कोहली के जैसे ही लगते हैं। जिस समय विराट कोहली ने अपने करियर की शुरुआत की थी उन दिनों उनका लुक और अहमद शहजाद का अभी का लुक दोनों एक जैसे लगते हैं।
सऊद शकील
पाकिस्तानी खिलाड़ी सऊद शकील बिल्कुल विराट कोहली की तरह ही नजर आते हैं। क्रिकेट के मैदान पर जब यह खिलाड़ी हेलमेट पहन कर आता है तो एकदम कोहली की तरह ही नजर आता है। आप इस तस्वीर में भी यह चीज देख सकते हैं। आपको तीनों में से कौन सा व्यक्ति बिल्कुल कोहली के जैसे लगता है।
यह भी पढ़े:





