Video: जीत के बाद रोहित शर्मा ने लगाया इस खिलाड़ी को गले, वायरल हुआ टीम इंडिया के जश्न का वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम ने सीरीज में लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज की है। चार मैचों की इस सीरीज में अब भारतीय टीम 2-0 की बढ़त बनाकर आगे आ गई है। [...]

By ·

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम ने सीरीज में लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज की है। चार मैचों की इस सीरीज में अब भारतीय टीम 2-0 की बढ़त बनाकर आगे आ गई है। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। टेस्ट मैच के अंदर भारतीय टीम ने दबदबा कायम रखते हुए जबरदस्त जीत हासिल की है।

टीम इंडिया का जबरदस्त जश्न

दूसरी पारी में 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रोहित शर्मा ने 31 रन बनाए। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत ने महत्वपूर्ण 23 रन बनाए। बात करें ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की तो रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के सामने पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रन बनाकर आल आउट हो गई।

टीम इंडिया ने जीत के बाद जबरदस्त जश्न मनाया। ड्रेसिंग रूम में बैठे कप्तान रोहित शर्मा ने रविंद्र जडेजा को गले लगाकर जश्न मनाया। वही विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत मैदान पर कूद कूद कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए नजर आए। ड्रेसिंग रूम के अंदर भी इस जीत के बाद खुशी का माहौल नजर आया और राहुल द्रविड़ और पूरा स्टाफ खुशी से झूम रहा था। मैदान पर आने के बाद रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा को गले लगाकर जीत की बधाई दी। बात करें ऑस्ट्रेलिया की टीम की तो इस हार के बाद बेहद निराश नजर आ रही है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full