Ravichandran Ashwin: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी करते समय रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने फिर से शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये। मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम रविचंद्रन अश्विन और जडेजा के सामने पूरी तरीके से बेबस नजर आई। मैच के तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करने के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को वार्निंग देते हुए देखे गए। अब इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ravichandran Ashwin, मार्नस लाबुशेन और स्मिथ में हुई नोकझोक
19 फरवरी के दिन तीसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया की पारी ज्यादा समय तक भारतीय स्पिनर गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाई। मेहमान टीम के स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन इस मैच के दौरान स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के साथ में नोक-झोक करते हुए नजर आए। तीसरे दिन के खेल के 14वें ओवर में ऐसा हुआ।

क्या है पूरा मामला
मार्नस लाबुशेन शॉट खेलने के लिए एकदम तैयार थे लेकिन रनिंग के लिए दौड़ने वाली रविचंद्रन अश्विन ने मजाक करने की सोची और गेंद फेंकी ही नहीं। इसके जवाब में मार्नस लाबुशेन मुस्कुराते हुए नजर आए जबकि स्टीव स्मिथ गुस्से में नजर आए। खिलाड़ियों में अब अक्सर मांकडिंग रनआउट का डर रहता है, जिसकी वजह से स्मिथ को गुस्सा आया। भारतीय टीम इस तरीके का मजाक देखकर हंसती हुई नजर आई। विराट कोहली दूर खड़े यह सारा नजारा देख रहे थे। उन्होंने ताली बजा कर पूरे मामले पर खिलखिला कर अपना रिएक्शन दिया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ 113 रन पर सिमट गई।
Ashwin Mankading vs marnus labuschagne#IND VS AUS pic.twitter.com/fzr7g0pCvu
— Preetibaisla (@itspreetibaisla) February 19, 2023
यह भी पढ़े:






