Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट इस समय दिल्ली में खेला जा रहा हैं। इस मैच के दौरान अंपायर के कई फैसले भारत के खिलाफ रहे। हालाँकि, तब भी भारत ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत रखी हैं। अंपायर नितिन मेनन के ऐसे ही विवादास्पद निर्णयों में से एक विराट कोहली का विकेट भी रहा। जिसके कारण सोशल मीडिया पर जमकर हल्ला मचा।

खुद विराट कोहली भी अंपायर के इस निर्णय से खुश नहीं थे। जिसके चलते पहले उन्हें पवैलियन में गुस्सा निकालते देखा गया। बाद में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान भी वो अंपायर से इस बारे में डिस्कस करते नजर आये। विराट कोहली के ये दोनों ही वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। विराट कोहली की इस हरकत पर अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
Virat Kohli पर भड़के गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए विराट कोहली से नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि विराट कोहली ने अंपायर के निर्णय पर जो हरकत की, वह सही नहीं थी। अगर यही फैसला अंपायर नितिन मेनन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लिया होता, तो कोहली ऐसा नहीं करते।
उन्होंने आगे बताया कि मैदान में खड़े अंपायर के लिए ऐसे निर्णय लेना बेहद मुश्किल होता हैं। जब तकनीक के बावजूद तीसरे अंपायर किसी फैसले पर नहीं पहुँच पा रहे, तब मैदान पर खड़े अंपायर को उनके निर्णय के लिए कैसे गलत ठहरा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:





