Test Ranking: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस समय टेस्ट सीरीज चल रही है। इसका दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज के अंदर भारतीय टीम के तीन ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही इन तीनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले जडेजा और अश्विन का स्थान था लेकिन अब अक्षर पटेल ने टॉप 10 में अपना स्थान दर्ज करवा लिया है और रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल का अच्छे तरीके से साथ दे रहे हैं।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जड़ेजा, अश्विन और पटेल का जलवा
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जब भारतीय टीम 139 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवाकर स्ट्रगल कर रही थी उस समय अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला और 74 रन की पारी खेली। इनका साथ दिया रविचंद्रन अश्विन ने जिन्होंने 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इन दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी की जिसकी वजह से टीम को जीतने में बहुत ज्यादा मदद मिली। अक्षर पटेल ने जहां पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया वहीं दूसरे टेस्ट मैच में भी इन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।

Test Ranking में टॉप 10 में भारत के 3 आलराउंडर
तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम की रीड की हड्डी बन गए हैं। पिछले काफी समय से इन तीनों का ही परफॉर्मेंस लगातार अच्छा रहा है। अगर ऑलराउंडर खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग पर ध्यान दें तो रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। अब इस लिस्ट में अक्षर पटेल ने नंबर 7 पर एंट्री मारी है। अब भारतीय टीम के कुल 3 ऐसे गेंदबाज हैं जो ऑलराउंडर की लिस्ट में टॉप टेन के अंदर शामिल है और किसी भी टीम के छक्के छुड़ा सकते हैं।
यह भी पढ़े:






