IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 1 विकेट पर 61 रन के आगे शुरू हुई और पहले ही सेशन में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बेबस नजर आए। पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 113 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा टच कर पाए। इसके अलावा तीन बल्लेबाज ऐसे थे जो शुन्य पर आउट हो गए।
जड़ेजा अश्विन के आगे ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम
भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने 16 ओवर में 3 विकेट हासिल किए। वहीं रविंद्र जडेजा इस मैच में खतरनाक मोड़ पर नजर आए। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। भारतीय स्पिन गेंदबाजी के सामने एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की कमजोर बल्लेबाजी नजर आई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाए जो 43 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने।

IND vs AUS टेस्ट में बेबस हुई ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया टीम अच्छी स्थति में नजर आ रही थी लेकिन तीसरे दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट सिर्फ 52 रन जोड़कर ढेर हो गए। रविन्द्र जड़ेजा और अश्विन के आगे पूरी टीम बेबस नजर आई।

भारत को मिला 115 रन का लक्ष्य
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने लंच ब्रेक से पहले 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए है। केएल राहुल एक बार फिर से निराश करने में कामयाब हुए और सिर्फ 1 रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार बने।
यह भी पढ़े:
बीच मैदान बीवी के सपनों में खोए KL Rahul, बॉल से 30 फीट दूर कर रहे थे फील्डिंग, वीडियो हुआ वायरल






