IND vs AUS: विराट कोहली की इस गलती से बाल-बाल बचे रोहित शर्मा, फिर लगाया शानदार शतक
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जा रहा है। मैच में एक मौका ऐसा आया जब विराट कोहली की वजह से रोहित शर्मा आउट होते-होते बचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पहले टेस्ट मैच में लंच तक भारत [...]
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जा रहा है। मैच में एक मौका ऐसा आया जब विराट कोहली की वजह से रोहित शर्मा आउट होते-होते बचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पहले टेस्ट मैच में लंच तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन हासिल कर लिए हैं। भारत को बढ़त करने के लिए अब 26 रन की जरूरत है।
IND vs AUS: कोहली की वजह से रोहित शर्मा आउट होते हुए बचे
पहले मैच के 47.5 ओवर के समय जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उन्होंने रोहित शर्मा को लगभग आउट करवा ही दिया था। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नैथन लियोन की बॉल पर मिडविकेट की तरफ खेलने की कोशिश कर रहे थे। वे सिंगल लेने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने रोहित शर्मा को सिंगल लेने के लिए इशारा किया और रोहित शर्मा आधे पिच पर आ गए, फिर अचानक कोहली ने रन लेने से मना कर दिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी द्वारा थ्रो फेका जाता है, लेकिन रोहित शर्मा डाइव लगाकर रन आउट होने से बच जाते हैं। अगर थ्रो लगने में थोड़ी सी भी ऊंच-नीच हो जाती तो रोहित शर्मा को वापस पवेलियन लौटना पड़ सकता था।
💥Murphy strikes on very first ball after Lunch.
— Cricket Fan (@Cr1cket_Fan) February 10, 2023
💥Virat Kohli goes for 12(26).#INDvsAUS #ViratKohli𓃵 #Murphy pic.twitter.com/0HybX8TBAa
रोहित शर्मा ने लगाया शानदार शतक
रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे थे, और अब तक 110 रन बना चुके है। इस पारी में रोहित शर्मा ने 14 चौके और 2 छक्के लगाये है। भारतीय टीम ने अब तक इस मैच में 34 रन की बढ़त ले ली है।
यह भी पढ़े: