David Warner: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में नागपुर में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल चल रहा है और लंच ब्रेक तक भारतीय टीम 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 26 रन पीछे चल रही है। भारतीय टीम इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी पहले दिन सिर्फ 177 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन जब ऑस्ट्रेलिया की टीम फील्डिंग कर रही थी उस दौरान ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी को देखकर दर्शक हैरान रह गए।
David Warner ने पहनी पुरानी टोपी
ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज डेविड वार्नर फील्डिंग करते समय एक विशेष टोपी पहने नजर आये। इस टोपी का हाल बहुत फटेहाल हाल था फिर भी वार्नर इसे पहने हुए थे। मैदान पर मौजूद दर्शकों की नजर जब इस टोपी पर गई तो हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने वार्नर को जमकर ट्रोल किया की वार्नर एक नई टोपी भी नई खरीद सकते है।
Did David Warner get his baggy green second hand from the Cricket Australia uniform shop? #INDvAUS pic.twitter.com/5aQ29Ef5UJ
— Liam (@LiamJClarkson) February 9, 2023
क्या खास है इस टोपी में
डेविड वार्नर को यह टोपी उन्हें टैब मिली थी जब उन्होंने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। वार्नर जब भी टेस्ट मैच खेलते है अक्सर यही टोपी पहनते है। सभी खिलाड़ियों के लिए उनको डेब्यू में मिलने वाली यह टोपी बहुत ही खास होती है।

डेविड वार्नर ही नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को भी इस तरह से उनकी डेब्यू कैप पहनते हुए कई बार देखा गया है। वही इस टेस्ट में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने शतक के करीब बढ़ रहे है।
यह भी पढ़े:





