भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेला जा रहा पहला टेस्ट, पिछले कई दिनों से चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ हैं। पहले पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और बोर्ड ने नाराजी जताई थी, वहीँ अब रवीन्द्र जडेजा और मोहम्मद सिराज का एक वीडियो शेयर कर उन पर बॉल टेम्परिंग जैसे संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं।
जडेजा-सिराज पर लगे बॉल टेम्परिंग के आरोप
Interesting
— Tim Paine (@tdpaine36) February 9, 2023
दरअसल रवीन्द्र जडेजा का एक वीडियो सामने आया हैं। इसमें सिराज उनके हाथ में कुछ देते हैं, जिसके बाद वह बॉल के पास अपना हाथ घुमा रहे हैं। हालाँकि वास्तव में यह देखकर ऐसा लग रहा हैं, कि जडेजा अपनी ऊँगली पर कुछ लगा रहे।
इस वीडियो को एक ऑस्ट्रेलियाई फैन ने पोस्ट कर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पैन से राय मांगी। इस पर उन्होंने सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया। “दिलचस्प,” पैन ने वीडियो के जवाब में लिखा।
रवीन्द्र जडेजा ने झटके 5 विकेट

इस मैच में रवीन्द्र जडेजा ने 5 विकेट झटके थे, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की पारी सिर्फ 177 रनों पर सिमट गयी थी। ऑस्ट्रेलिया की और से मार्नस लाबुशेन 49 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीँ स्टीव स्मिथ ने 37 रनों की पारी खेली थी।
दोनों बल्लेबाज एक समय तक बड़ी पार्टनरशिप बनाते नजर आ रहे थे, लेकिन जडेजा ने दोनों को ही पवैलियन का रास्ता दिखा दिया।
यह भी पढ़ें:





