IND vs NZ: वाशिंगटन सुंदर ने किया खुलासा, इस खिलाड़ी का दूसरे टी20 से कटेगा पत्ता

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने 21 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए अगला मैच करो [...]

By ·

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने 21 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए अगला मैच करो या मरो का मुकाबला होगा। ऐसे में टीम में कई महत्वपूर्ण बदलाव संभव हैं।

IND vs NZ: भारतीय टीम में बदलाव को लेकर वाशिंगटन सुंदर ने किया खुलासा

वाशिंगटन सुंदर पहले टी-20 में भारत के सबसे सफल खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 22 रन देकर सिर्फ 2 विकेट झटके। साथ ही बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ 28 गेंदों में 50 रनों की पारी भी खेली।  मैच के बाद वाशिंगटन सुंदर से इंटरव्यू में टीम में होने वाले बदलावों के बारे में पूछा गया, जिसका उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

सुंदर से पूछा गया कि, “क्या भारतीय टीम की सलामी जोड़ी बदलनी चाहिए?” इसका जवाब देते हुए वाशिंगटन सुंदर ने कहा, “कभी आपको रेस्टोरेंट में पसंदीदा बिरयानी नहीं मिलती हैं, तो क्या आप वहां जाना छोड़ देते हैं? उन सब ने बहोत सारे रन बनाए हैं। यह सिर्फ एक बुरा दिन था।”

यह भी पढ़ें:

वाशिंगटन सुंदर ने अपने इस बयान से साफ कर दिया कि, भारतीय टीम में अगले मैच में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। भारतीय टीम अगला मुकाबला लखनऊ में रविवार शाम 7 बजे से खेलेगी।

Cric AMP · Quick view
View full