IND vs NZ: हार्दिक पांड्या ने विनिंग ट्रॉफी थमा दी पृथ्वी शॉ के हाथ में, फिर शॉ ने नहीं रखी ट्रॉफी अपने पास, वीडियो हुआ वायरल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में तीन मैचों की T20 सीरीज का समापन हो गया है। भारत ने इस सीरीज में 3 में से 2 मुकाबले जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। तीसरा और अंतिम मुकाबला 1 फरवरी बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में भारतीय [...]

By ·

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में तीन मैचों की T20 सीरीज का समापन हो गया है। भारत ने इस सीरीज में 3 में से 2 मुकाबले जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। तीसरा और अंतिम मुकाबला 1 फरवरी बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। बाद में गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को बहुत ही सस्ते में आउट कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम के सामने 233 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही कमजोर नजर आई और उनके एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। भारतीय टीम ने यह मैच 168 रन से जीत लिया है। भारतीय टीम की सेलिब्रेशन का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पृथ्वी शॉ ने नहीं रखी ट्रॉफी अपने पास

सेलिब्रेशन के दौरान हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई के अध्यक्ष के हाथों ट्रॉफी प्राप्त हुई। बेहद खुश नजर आ रहे हार्दिक पांड्या ने यह ट्रॉफी ले जाकर पृथ्वी शॉ के हाथों में दे दी। कुछ देर अपने पास रखने के बाद पृथ्वी शॉ ने इसे ड्रेसिंग रूम में उपस्थित एक स्टाफ मेंबर को हाथ में दे दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मैच में राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों पर 44 रन की धमाकेदार पारी खेली। वही शुभमन गिल ने इस मैच में 126 रन की धुआंधार पारी खेली। गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। अंतिम मुकाबले में शुभमन गिल को मैन ऑफ द मैच और हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया।

यह भी पढ़े-

Cric AMP · Quick view
View full