भारत की महिला क्रिकेट टीम ने किया कमाल, World Cup फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

भारत की क्रिकेट टीम वैसे तो इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही हैं। हालाँकि, एक टीम ऐसी भी हैं, जिसने World Cup फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया हैं। यह भारत की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम हैं, जिसने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में अ

By ·

भारत की क्रिकेट टीम वैसे तो इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही हैं। हालाँकि, एक टीम ऐसी भी हैं, जिसने World Cup फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया हैं। यह भारत की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम हैं, जिसने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

World Cup में न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल श्राप टुटा-

भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड की टीम विश्वकप सेमीफाइनल में हमेशा एक बुरे सपने की तरह रही हैं। फिर चाहे वह 2019 का वनडे विश्वकप हो, या फिर 2022 का टी20 विश्वकप। हर बार न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को सेमीफाइनल से बाहर किया हैं। लेकिन हमारी महिला टीम ने इस श्राप को तोड़ते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

सेमीफाइनल का मैच रहा रोचक-

भारतीय टीम को विश्वकप में इस समय शेफाली वर्मा लीड कर रही हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 107 रन बनाने दिए। इस दौरान पर्शावी चोपड़ा ने 3 विकेट झटके, जबकि तितास साधू, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी और कप्तान शेफाली वर्मा को 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें:

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 15वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस दौरान भारत के लिए श्वेता सेहरावत ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली।

Cric AMP · Quick view
View full