IND vs AUS मैच में भारतीय टीम की पारी और 133 रन से धमाकेदार जीत, WTC के फाइनल में पहुँचने के लिए करना होगा यह काम

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे पहले टेस्ट मैच के अंदर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। भारत ने यह जीत 132 रन और एक पारी से दर्ज की है। चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का यह पहला टेस्ट मैच था जो भारतीय टीम ने जीत लिया [...]

By ·

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे पहले टेस्ट मैच के अंदर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। भारत ने यह जीत 132 रन और एक पारी से दर्ज की है। चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का यह पहला टेस्ट मैच था जो भारतीय टीम ने जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ 91 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम को अगर टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चार में से तीन मैच जीतना बहुत जरूरी है, जिसमें भारतीय टीम ने पहला मैच जीत लिया है।

IND vs AUS में भारत की धमाकेदार जीत दर्ज

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में अधिकतम स्कोर 25 रन रहा जो स्टीव स्मिथ ने बनाया है। इन्होंने 51 बॉल पर 25 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाजों के सामने संघर्ष नहीं कर पाया और नियमित अंतराल पर ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरते रहे। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 400 रन के स्कोर पर समाप्त की जिसमें भारत को 223 रन की बढ़त मिली थी।

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में 12 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 मेडन ओवर निकाले और 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। वहीं पहली पारी में 5 विकेट हासिल करने वाले रविंद्र जडेजा 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अब भारत 1-0 से ऑस्ट्रेलिया से आगे हो गया है। जीत के बाद भारतीय टीम जशन मनाती हुई नजर आई।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full