
KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में नागपुर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने खेलते हुए 177 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की पारी 10 विकेट के नुकसान पर 400 रन पर पूरी हुई। भारत को पहली पारी के आधार पर 223 रन की बढ़त मिली है। जवाब में दूसरी पारी में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 64 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी है। इस मैच के अंदर टीम के उप कप्तान केएल राहुल कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसके बाद इनको प्लेइंग इलेवन में स्थान देने को लेकर काफी ज्यादा सवाल उठाए जा रहे हैं। अब बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इसके बारे में अपना बयान दिया है।
KL Rahul की जगह इसे मिल सकता है मौका
सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे केएल राहुल इस मैच में सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि शुभमन गिल जो जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं उनको बेंच पर बिठाया गया। इसको लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ‘किसने कहा कि उप-कप्तान को हर प्रकार की छूट है। ऐसा कोई नियम नहीं है कि उप-कप्तान को हटाया नहीं जा सकता।. केएल राहुल टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में प्रमुख उम्मीदवारों में से एक थे, लेकिन जब बेंच पर इन-फॉर्म खिलाड़ी मौजूद हो, तो किसी तरह का रिस्क नहीं ले सकते है।’
बात करें पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पकड़ मजबूत बना ली है। ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम यह मैच बड़े अंतर से जीतने वाली है। इस मैच के अंदर कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रन की शतकीय पारी खेली। रविंद्र जडेजा 70 रन बनाकर आउट हुए, अक्षर पटेल 84 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहम्मद शमी से 37 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़े:





