INDW U19 vs ENGW U19: भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर बनी पहली चैंपियन
INDW U19 vs ENGW U19: भारतीय टीम ने पहली बार हुआ आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड जीत लिया है. कप्तान शैफाली वर्मा के नेतृत्व में इस टीम ने पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में इनका मुकाबला इंग्लैंड की टीम से था जिसे 7 विकेट से हराकर भारतीय महिला टीम पहली बार इस [.
INDW U19 vs ENGW U19: भारतीय टीम ने पहली बार हुआ आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड जीत लिया है. कप्तान शैफाली वर्मा के नेतृत्व में इस टीम ने पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में इनका मुकाबला इंग्लैंड की टीम से था जिसे 7 विकेट से हराकर भारतीय महिला टीम पहली बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है. यह टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया गया था तो इसलिए भारत इस टूर्नामेंट की पहली चैंपियन भी बनी है.
INDW U19 vs ENGW U19 मैच में भारत बनी चैंपियन
यह जीत भारत के लिए कई मायनों में बेहद खास है क्योकि भारत की सीनियर महिला टीम वर्ल्ड कप के फाइनल तक तो पहुंची थी लेकिन अभी तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई थी. ऐसे में जूनियर महिला टीम द्वारा पहली बार में इस प्रकार से वर्ल्ड कप जीतना काबिलेतारीफ है.
यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के पोचेफ्स्ट्रूम में खेला गया जहाँ इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. इंग्लैंड की पूरी टीम 17.1 ओवर में 68 रन बनाकर आलआउट हो गई. भारतीय टीम ने यह लक्ष्य मात्र 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.
भारत महिला अंडर 19 टीम प्लेइंग 11
शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगड़ी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, तीता साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, सोनम यादव
इंग्लैंड महिला अंडर 19 टीम प्लेइंग 11
ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हॉलैंड, सेरेन स्मेल (विकेटकीपर), रयान मैकडोनाल्ड गे, चारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रोव्स, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर
यह भी पढ़े: