Yuzvendra Chahal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. हालाँकि न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इनका पहला विकेट 21 रन कस स्कोर पर गिर गया. युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. इन्होने तीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर फिन एलन को बोल्ड आउट किया. इस ओवर में एक फनी मोमेंट हमें देखने को मिला.
Yuzvendra Chahal की तरफ हार्दिक पांड्या का ईशारा

फिन एलन के बोल्ड आउट होने के बाद में मार्क चैपमैन मैदान पर आये. तीसरे ओवर की पांचवी बॉल युजवेंद्र ने इनको फेंकी जिसको ये बिलकुल भी समझ नहीं पाए और वह पैड से जा टकराई. ऐसे में युजवेंद्र चहल ने एलबीडबल्यू की जबरदस्त अपील. जब ये अपील कर रहे थे उस समय हार्दिक पांड्या का रिएक्शन देखने लायक था. वो हाथ के इशारों से ऐसा समझा रहे थे की “भाई कप्तान मैं हूँ तो अपील करने से पहले मेरे से तो पूछो.”
Yuzvendra Chahal ने बने नंबर 1

इस मैच में युजवेंद्र चहल ने पहला विकेट लेने के बाद टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस फॉर्मेट में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए है. इन्होने अब तक 75 टी20 मैच खेले है जिसमे 8.14 की इकोनोमी से 91 विकेट अपने नाम किये है. इससे पहले यह रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज था जिनके 87 मैच में 90 विकेट थे.
यह भी पढ़े:





