IPL 2023 की महा शुरुआत आज गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो गयी हैं। इस साल पहला मुकाबला पिछले सीजन की विजेता गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं। गुजरात की कप्तानी एक बार फिर हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। वहीँ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर मैदान पर अपनी वापसी की हैं। ऐसे में भारत के इन दोनों बड़े खिलाड़ियों ने स्टेडियम में धमाकेदार एंट्री की।
रश्मिका-तमन्ना ने IPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में किया परफॉर्म
𝘿𝙖𝙯𝙯𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙖𝙨 𝙚𝙫𝙚𝙧!@tamannaahspeaks sets the stage on 🔥🔥 with her entertaining performance in the #TATAIPL 2023 opening ceremony! pic.twitter.com/w9aNgo3x9C
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
क्रिकेट की इस सबसे बड़ी लीग की शुरुआत भी शानदार रही। इसकी ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंधाना, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह जैसे सितारों ने अपनी परफॉरमेंस दी। इस दौरान रश्मिका मंधाना ने इस बार ऑस्कर जीतने वाले गाने “नाटू-नाटू” पर डांस करके अपने जलवे बिखेरे।
Sound 🔛@iamRashmika gets the crowd going with an energetic performance 💥
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
Drop an emoji to describe this special #TATAIPL 2023 opening ceremony 👇 pic.twitter.com/EY9yVAnSMN
इस दौरान दोनो कप्तानो को भी इन सितारों से मिलवाया गया। ऐसे में जहाँ महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई अधिकारियों के गले लग रहे थे। वहीँ उन्होंने रश्मिका और तमन्ना से सिर्फ हाथ मिलाया। फोटो के दौरान भी रश्मिका उनके बगल में थी और धोनी ब्लश करते नजर आ रहे थे।
रथो पर सवार होकर मैदान में पहुंचे हार्दिक-धोनी

इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या की मैदान में एंट्री भी शानदार रही। सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी रथ पर सवार होकर मैदान में आए और स्टेज तक पहुंचे। इसके बाद पूर्व विजेता हार्दिक पांड्या भी रथ पर सवार होकर मैदान पर पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी भी थी, जो उन्होंने स्टेज तक पहुंचाई।






