IPL 2023 Schedule आया सामने, जाने कब और कौनसी टीम के बीच में होगा पहला मुकाबला
IPL 2023 Schedule: साल 2023 में आईपीएल आपको आने वाले एक या 2 महीने शुरू होता हुआ नजर आएगा। सोशल मीडिया पर इसके पहले मैच को लेकर अनेक प्रकार की खबरे वायरल हो रही है। BCCI के नाम पर किसी मेसेज में अप्रैल में शुरू होना बताया गया है तो किसी में कहा गया की [...]
IPL 2023 Schedule: साल 2023 में आईपीएल आपको आने वाले एक या 2 महीने शुरू होता हुआ नजर आएगा। सोशल मीडिया पर इसके पहले मैच को लेकर अनेक प्रकार की खबरे वायरल हो रही है। BCCI के नाम पर किसी मेसेज में अप्रैल में शुरू होना बताया गया है तो किसी में कहा गया की मई के अंत तक इस बार का आईपीएल खत्म हो जायेगा। BCCI के अधिकारी से जब इसके बारे में बात की गई तो उन्होंने बातो ही बातों में इस बार के आईपीएल की शुरुआती डेट के बारे में जानकारी दे दी।
IPL 2023 Schedule की जानकारी
BCCI के एक अधिकारी बयान दिया और कहा की, “आईपीएल 2023 को हमारी कोशिश मई के लास्ट तक पूरा करने की क्योकि जून में हमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप देखने को मिलेगी। ऐसे में भारतीय टीम को इस टेस्ट चैंपियनशिप के लिए प्रैक्टिस करने हेतु पर्याप्त समय चाहिए। तो आईपीएल को हम मई के लास्ट तक खत्म करना होगा।”
आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में जल्द ही एक टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। भारत को फाइनल में पहुँचने के लिए इस सीरीज को जीतना बहुत जरुरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हमें जून के महीने में देखने को मिलेगी।
इस बार आईपीएल का 16वां सीजन होने वाला है। आईपीएल ने 15 साल पूरे कर लिए है। इस बार के आईपीएल में हमें 10 टीम खेलती हुयी नजर आएगी। ऐसा माना जा रहा है की इस बार पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन के बीच में हो सकता है।
Read Also-