Suryakumar Yadav: क्रिकेट में कई बार हमें ऐसे शॉट देखने को मिलते है जो देखने में बहुत ही अजीबो-गरीब लगते है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 27 जनवरी को हुए टी20 मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. इस मैच में भारत को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 176 रन बनाये. जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई.

Suryakumar Yadav का वायरल विडियो
इस मैच में सूर्यकुमार यादव और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए. सूर्यकुमार यादव की बात करे तो इन्होने 34 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी में 6 चौके और 2 छक्को की मदद से 47 रन बनाये. लेकिन छक्का मारने के चक्कर में ईश शोढ़ी की गेंद पर चकमा खा बैठे और आउट हो गए.
Just SKY things 👌 👌
— BCCI (@BCCI) January 27, 2023
That was some SHOT 🙌 🙌
Follow the match ▶️ https://t.co/gyRPMYVaCc @surya_14kumar | #TeamIndia | #INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/yaZiqaHDTf
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस मैच में एक शानदार शॉट लगाया जो मैच का आकर्षण का केंद्र रहा. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की तेज रफ़्तार गेंद पर इन्होने शानदार छक्का लगाया. अब यह शॉट का क्लिप विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस शॉट को बहुत पसंद कर रहे है.
सूर्यकुमार यादव एकदम निडर होकर बल्लेबाजी करते है. लोकी फर्ग्युसन की बॉल पर इन्होने ऑफ स्टंप जाकर फाइन लेग में आसमानी छक्का लगा. भारतीय टीम के 3 विकेट सिर्फ 15 रन के स्कोर पर गिर गए थे. उसके बाद भी सूर्यकुमार इस प्रकार के शॉट खेलने से पहले बिकुल नहीं सोचते है.
Read Also-






