Ishan Kishan ने की महेंद्र सिंह धोनी की कॉपी, स्टेडियम में बैठे धोनी के चेहरे पर आई मुस्कान, वीडियो हुआ इन्टरनेट पर वायरल

Ishan Kishan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पहले टी20 मैच भारतीय टीम को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा. कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाये. 177 [...]

By ·

Ishan Kishan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पहले टी20 मैच भारतीय टीम को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा. कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाये. 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बनाये. इस मैच को देखने के लिए धोनी भी आये थे. ऐसे में भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन ने उनके ही अंदाज में ब्रेसवेल को रनआउट किया.

वायरल हुआ Ishan Kishan का विडियो

विकेटकीपिंग करते हुए ईशान किशन ने बिना ग्लव्स उतारे इतना सटीक थ्रो मारा की ब्रेसवेल को रनआउट होना पड़ा. ईशान किसान के इस प्रकार गजब के थ्रो मारने से भारत को यह विकेट मिला. महेंद्र सिंह धोनी भी इसी अंदाज में विकेटकीपिंग किया करते थे. ऐसे में ईशान किशन को इस प्रकार से फील्डिंग करते देखकर उनको बहुत खुशी हुई. धोनी का स्माइल करता हुआ वीडियो अब वायरल हो रहा है.

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने जब इस प्रकार से शानदार थ्रो किया तो स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों को धोनी की याद आ गई. मैच शुरू होने से पहले ईशान किशन और धोनी की मुलाकात भी हुई थी. ईशान किशन भी कई बार धोनी जैसा बनने का स्टेटमेंट दे चुके है. ऐसे में इस प्रकार से उनका फील्डिंग करना धोनी की कमी को कही ना कही पूरा कर सकता है. इस मैच में ईशान किशन बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.

यह भी पढ़ें-

Cric AMP · Quick view
View full