मैच फिक्सिंग के आरोपों पर ईशांत शर्मा ने खोली Mohammed Shami की पोल, कहा- “ये आदमी 200% कर सकता है…!”

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। एक समय ऐसा था जब इस खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे। यह आरोप और किसी ने नहीं बल्कि इनकी पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे। इतने संगीन आरोप लगने के बाद भी [...]

By ·

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। एक समय ऐसा था जब इस खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे। यह आरोप और किसी ने नहीं बल्कि इनकी पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे। इतने संगीन आरोप लगने के बाद भी मोहम्मद शमी ने क्रिकेट में वापसी की और आज दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं।

मोहम्मद शमी पर लगा था 2018 में मैच फिक्सिंग का आरोप।

साल 2018 मोहम्मद शमी के लिए एक बुरे सपने जैसा था, जब इनकी पत्नी हसीन जहां ने इन पर मैच फिक्सिंग और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी लेकिन भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी मोहम्मद शमी के साथ डटे रहे। 2019 के वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने अच्छी वापसी की और 4 मैच के अंदर इन्होंने 14 विकेट लिए और सभी की बोलती बंद कर दी।

Mohammed Shami को लेकर इशांत शर्मा का बयान

इशांत शर्मा से मोहम्मद शमी की मैच फिक्सिंग से संबंधित एंटी करप्शन यूनिट ने पूछताछ की थी। इसके बारे में अब चर्चा करते हुए उन्होंने कहा है कि, “इस मामले को लेकर एंटी करप्शन यूनिट ने मुझसे पूछा कि क्या मोहम्मद शमी फिक्सिंग कर सकते हैं? जैसे पुलिस वाले शिकायत लिखा करते हैं, ठीक वैसे ही मेरे से भी शमी के बारे में पूछा गया था।” मैंने उन्हें कहा था कि, “उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं कुछ नहीं जानता हूँ लेकिन मैं 200 प्रतिशत य़कीन के साथ कह सकता हूं कि वो मैच फिक्सिंग नहीं कर सकते हैं।”

मोहम्मद शमी इस समय अपनी पत्नी से अलग रहते हैं और कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें हर महीने ₹50000 गुजारा भत्ता देते हैं। इनकी एक बेटी है जो इनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां के साथ ही रहती है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full