Issy Wong: महिला प्रीमियर लीग में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 72 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए, फाइनल में जगह बना ली। मुंबई इंडियंस का मुकाबला अब फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। हालाँकि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस से ज्यादा 20 वर्षीय वॉन्ग चर्चा का विषय रही।
Issy Wong ने ली पहली WPL हैट्रिक

इस मुकाबले में वॉंन्ग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वॉंन्ग ने महिला प्रीमियर लीग की पहली हैट्रिक ली। इंग्लैंड की इस युवा गेंदबाज का प्रदर्शन एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार रहा। उन्होंने इस मुकाबले में 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 4 विकेट झटके।
वॉंन्ग ने यह हैट्रिक पारी के 13वें ओवर में ली। उन्होंने ओवर की दूसरी ही बॉल पर खतरनाक बल्लेबाजी कर रही किरन नवगिरे को नेट सीवर के हाथों कैच करवाया। अगली गेंद पर उन्होंने शिमरन शेख को बोल्ड किया और तीसरी गेंद पर सोफी एकलस्टोन को बोल्ड करके अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में पांचवी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गयी हैं।
The historic moment – first ever WPL hat-trick.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 24, 2023
Issy Wong the star!pic.twitter.com/NRiqU5S7XM
मुंबई इंडियंस का गजब प्रदर्शन
फिलहाल मुकाबले की बात करे तो इसमें मुंबई इंडियंस पूरी तरह हावी रही। उन्होंने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का टोटल बनाया। इस दौरान नेट सीवर ब्रंट ने 72 रनों की पारी खेली। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने में यूपी की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई। इस दौरान उनकी पूरी टीम सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई।






