Jason Roy: आईपीएल में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में मैच से पहले ही आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 4 जीत दर्ज की हैं। वहीँ कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम 7 मैचों में सिर्फ 2 ही जीत दर्ज कर पाई हैं। हालाँकि मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की बल्लेबाजी काफी हद तक आरसीबी पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं।
Jason Roy ने लगाए एक ओवर में 4 छक्के
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 26, 2023
इस मुकाबले में जैसन रॉय ने कोलकाता नाईट राइडर्स को एक बेहतरीन शुरुआत दी। रॉय ने मात्र 29 गेंदों में 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपना अर्द्धशतक सिर्फ 22 गेंदों में पूर्ण कर लिया था। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के भी लगाये। इनमे से 4 छक्के उन्होंने पारी के छठे ओवर में शाहबाज अहमद को जड़े थे। शाहबाज को विराट कोहली ने ओपनर जोड़ी को तोड़ने के लिए गेंद थमाई थी, लेकिन जब उन्हें एक ही ओवर में 25 रन पड़े तो विराट कोहली भी परेशान नजर आये।
KKR की तूफानी बल्लेबाजी

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके जवाब में KKR की शुरुआत बेहतरीन रही और ओपनर बल्लेबाजों के बीच 83 रनों की साझेदारी हुई। जैसन रॉय की अर्द्धशतकीय पारीके बाद कप्तान नितीश राणा ने मात्र 21 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। वहीँ वेंकटेश अय्यर ने भी 31 रन बनाए। यह खबर लिखे जाने तक 18 ओवर में केकेआर की टीम 170 रन बना चुकी हैं।






