चोट की वजह से Jasprit Bumrah हुए आईपीएल 2023 से बाहर!, कप्तान रोहित शर्मा की बढ़ी मुश्किलें
Jasprit Bumrah: आईपीएल 2023 की शुरूआत जल्द ही होने वाली है। यह दुनिया की सबसे महंगी लीग मानी जाती है। इस साल आईपीएल के अंदर बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी खेलेंगे जो आखिरी बार खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल की 5 बार की विनर बन चुकी मुंबई इंडियन को अब एक नई समस्या आ गई है। [...]
Jasprit Bumrah: आईपीएल 2023 की शुरूआत जल्द ही होने वाली है। यह दुनिया की सबसे महंगी लीग मानी जाती है। इस साल आईपीएल के अंदर बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी खेलेंगे जो आखिरी बार खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल की 5 बार की विनर बन चुकी मुंबई इंडियन को अब एक नई समस्या आ गई है। साल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा था, ऐसे में इस बार टीम आईपीएल को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेगी। लेकिन इससे पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।
Jasprit Bumrah चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे आईपीएल के शुरुआती मैच
जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी के सबसे प्रमुख खिलाड़ी माने जाते हैं। पिछले 5 महीने में चोट की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। पिछली बार उन्होंने 25 सितंबर को भारत की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेला था। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इनको मौका दिया जाता लेकिन पुरानी चोट फिर से ऊपर आई। इसकी वजह से इन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए फिट होने का समय दिया गया और इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया।
जल्दी ही आईपीएल शुरू होने वाला है ऐसे में बीसीसीआई की नजर जसप्रीत बुमराह पर बनी हुई है। कोशिश की जा रही है कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल के लिए फिट हो जाए लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से हुए बाहर
हाल ही में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय टीम की घोषणा की है जिसमें जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले कहा गया था कि शुरुआती दो मैच में जसप्रीत बुमराह बाहर रहने वाले हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आने वाले दो टेस्ट मैच में भी हमें जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
चयन समिति कोशिश कर रही है कि जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए और आगामी वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाए। इसी वजह से बिना कोई जल्दबाजी दिखाएं जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर काम किया जा रहा है। इसकी वजह से आईपीएल में मुंबई इंडियंस को परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़े: