Jemimah Rodrigues बनी सुपरमैन, 5 सेकंड हवा में उड़कर पकड़ा असंभव कैच, देखकर कप्तान को भी नहीं हुआ यकीन

Jemimah Rodrigues: महिला प्रीमियर लीग में आज का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस टूर्नामेंट की दो सबसे खतरनाक टीमों का यह मुकाबला अब तक बेहद रोमांचक साबित हुआ हैं। जहाँ एक तरह मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई, तो वही दिल्ली

By ·

Jemimah Rodrigues: महिला प्रीमियर लीग में आज का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस टूर्नामेंट की दो सबसे खतरनाक टीमों का यह मुकाबला अब तक बेहद रोमांचक साबित हुआ हैं। जहाँ एक तरह मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई, तो वही दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी गेंदबाजी के साथ ही फील्डिंग में भी बेहतरीन साहस दिखाया हैं।

फ्लॉप हुई मुंबई इंडियंस की टीम

इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ हैं, जब मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 108 रन ही बना सकी। एक समय पर वह सिर्फ 21 रनों पर 4 विकेट खो चुके थे। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजान काप, शिखा पांडे, और जेस जोनासेन ने 2-2 विकेट लिए।

Jemimah Rodrigues का असंभव कैच

इस दौरान जब शिखा पांडे ने मुंबई इंडियंस की विस्फोटक ओपनर हैली मैथ्यूज को आउट किया। तब जेमिमा रोड्रिक्स ने इस मुकाबले का सबसे बेहतरीन कैच पकड़ा। पॉइंट की पोजीशन पर फील्डिंग कर रही जेमिमा ने डाइव लगाकर चौके के लिए जाती गेंद को कैच में बदल दिया। उनकी ऐसी फील्डिंग देखकर टीम के किसी भी खिलाड़ी को यकीन नहीं हुआ। उनके इस बेहतरीन कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

यह भी पढ़ें: “MSD 07…!” नहीं मिली स्पोंसरशिप तो बल्ले पर लिखा धोनी का नाम, मैदान पर उतरकर लगा दिया धुआंधार अर्द्धशतक, WPL में दिखा अनोखा नजारा

Cric AMP · Quick view
View full