Kiran Navgire: महिला प्रीमियर लीग में रविवार 5 मार्च को दो मुकाबले खेलते हुए देखने को मिले। इस दौरान एक खिलाड़ी ऐसी थी, जिनको कोई स्पॉन्सरशिप नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने अपने बल्ले के साथ कुछ ऐसा किया, जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया। यह खिलाड़ी जब मैदान पर उतरी तो इन्होंने अपने बल्ले के ऊपर महेंद्र सिंह धोनी का नाम और उनकी जर्सी का नंबर लिखा, और मैदान पर खेलने उतर गई। उसके बाद इन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में ही ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेल दी, और सबको हैरान कर दिया। अब इनके बल्ले की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
Kiran Navgire ने खेली धुआंधार पारी

गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच में हुए मुकाबले के अंदर जब यूपी वारियर्स के 13 रन पर पहला विकेट गिर गया था। उसके बाद किरण नवगिरे बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी। यूपी वारियर्स की टीम को 170 रन के लक्ष्य का पीछा करना था, ऐसे में उन्हें एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। किरण नवगिरे ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और 2 छक्के जड़ दिए और 53 रन की पारी खेली।
जब यह खिलाड़ी मैदान पर उतरी तो एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। अपने बल्ले पर इनको कोई भी प्रमोशनल स्टीकर चिपकाने को नहीं मिला। ऐसे में इन्होंने अपने बल्ले के ऊपर मार्कर पेन से MSD 07 लिखा और मैदान पर उतर गई। एमएसडी महेंद्र सिंह धोनी का ही संक्षिप्त नाम है और उनकी जर्सी नंबर है। आईपीएल के अंदर महेंद्र सिंह धोनी 7 की जर्सी पहने हुए नजर आते हैं।






