Jos Buttler: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में सभी गेंदबाज अब संघर्ष करते नजर आये हैं। विकेट के लिए तरसने के साथ ही बल्लेबाजों ने उनको जमकर शॉट लगाए हैं। ऐसे में जोस बटलर जैसे बल्लेबाज का कैच छूट जाए तो वह किसी भी गेंदबाज के लिए बुरे सपने जैसा हो सकता हैं।
Jos Buttler का कैच छूटने पर उड़े सैम करन के होश

दरअसल यह घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी में तीसरे ओवर के दौरान हुई, जब सैम करन गेंदबाजी कर रहे थे। जोस बटलर ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। इस दौरान हरप्रीत बरार ने लगभग कैच पकड़ ही लिया था, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। जोस्ट बटलर कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं, यह बात सभी जानते हैं। ऐसे में यह कैच छूटने पर गेंदबाज सैम करन के चेहरे पर हवाइयां उडती नजर आई।
पंजाब किंग्स की मैच पर पकड़

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो पंजाब किंग्स की पकड़ यह अब तक मजबूत रही हैं। पंजाब किंग्स ने पहली पारी में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए थे। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 60 रनों की पारी खेली। वहीँ कप्तान शिखर धवन ने 56 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाए।
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत कमजोर रही हैं। राजस्थान की टीम पॉवरप्ले में अब तक सिर्फ 57 रन बना पाई हैं, और उनके 3 महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके हैं। यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले में सिर्फ 11 रन बना सके जबकि जोस बटलर 11 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।






