2 करोड़ के लिए मौत से खेल गए Kane Williamson, अब सड़कों पर बैसाखी के साथ चलने का वीडियो वायरल
Kane Williamson इस आईपीएल सीजन में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार थे, जो ऑक्शन में शामिल तो 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ हुए थे, लेकिन उन पर किसी भी टीम ने इससे ज्यादा बोली नहीं लगाईं। ऐसे में गुजरात टाइटन्स की टीम ने इस अनुभवी ख़िलाड़ी को 2 करोड़ देकर अपनी टीम में [...]
Kane Williamson इस आईपीएल सीजन में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार थे, जो ऑक्शन में शामिल तो 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ हुए थे, लेकिन उन पर किसी भी टीम ने इससे ज्यादा बोली नहीं लगाईं। ऐसे में गुजरात टाइटन्स की टीम ने इस अनुभवी ख़िलाड़ी को 2 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। हालाँकि गुजरात टाइटन्स के लिए यह नुकसान का सौदा साबित हुआ, और केन विलियमसन पहले ही मुकाबले में बिना बल्लेबाजी करे इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
चोटिल हुए Kane Williamson
दरअसल विलियमसन इस टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में फिल्डिंग करते समय चोटिल हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में विलियमसन एक चौका रोकने की कोशिश कर रहे थे, जब उनके घुटने में जबरदस्त चोट लगी, और उन्हें उठाकर हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। विलियमसन की यह चोट बेहद गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा।
Painful to see Kane Williamson in this situation!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 4, 2023
Wishing him a speedy recovery. pic.twitter.com/cngFRlQiyg
गौरतलब हैं कि 2 करोड़ के बेस प्राइस पर ख़रीदे गए केन विलियमसन ने आईपीएल खेलने के लिए पाकिस्तान दौरे से भी अपना नाम हटवा लिया था। लेकिन इसकी बड़ी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी। हाल ही में केन विलियमसन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमे वह बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। अब भले ही विलियमसन चोटिल हैं, लेकिन उनके शांत चेहरे पर अब भी मुस्कान नजर आ रही हैं, जिससे फैंस को थोडा बहुत सुकून मिला हैं।