“शादी के बाद तो सब सुधर जाते है लेकिन ये…!” KL Rahul फिर हुए 1 रन बनाकर आउट, फैंस ने जमकर लगाई सोशल मीडिया पर क्लास

KL Rahul: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में फिर से नाकाम हुए और अपने निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। कप्तान रोहित शर्मा के लगातार मौका देने के बाद भी यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुआ है। शुभमन गिल इस समय अच्छी

By ·

KL Rahul: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में फिर से नाकाम हुए और अपने निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। कप्तान रोहित शर्मा के लगातार मौका देने के बाद भी यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुआ है। शुभमन गिल इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन केएल राहुल की वजह से उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। केएल राहुल मौका मिलने के बाद भी अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर इनके फैंस भटक गए हैं और इनके खिलाफ जमकर नाराजगी दिखा रहे हैं।

KL Rahul पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

भारतीय टीम के अंदर केएल राहुल का प्रदर्शन बेहद ही खराब चल रहा है। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जहां 15 रन बनाकर आउट हुए थे, वहीं दूसरी पारी में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में टीम इंडिया के क्रिकेट फैन इनको टीम से बाहर करने की गुजारिश कर रहे हैं। केएल राहुल जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रहे हैं उसको देखकर फैंस की डिमांड सही लग रही है।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ 113 रन पर सिमट गई। जिसके बाद भारतीय टीम को 115 रन का लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने उतरे केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद इंटरनेट पर इनकी फॉर्म को लेकर कई प्रकार के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ वायरल ट्वीट पर…

यह भी पढ़े:

Virat Kohli की अंपायर नितिन मेनन से बदसुलूकी पर भड़के गौतम गंभीर, ड्रेसिंग रूम में इस हरकत को देख लगाई फटकार

Cric AMP · Quick view
View full