“मैं इसलिए धीमा खेला क्योकि…!” जीत के बाद घमंड में आये KL Rahul, अपनी धीमी पारी के बारे में कही ऐसी बात
KL Rahul: अपने घरेलू मैदान पर खेल रही आरसीबी की टीम को लखनऊ सुपरजाइंट्स के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक मुकाबले में अंतिम बॉल तक जबरदस्त मुकाबला देखा गया। निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस की धुआंधार पारी की बदौलत लखनऊ की टीम ने यह जीत हासिल की। अंतिम ओवर में [..
KL Rahul: अपने घरेलू मैदान पर खेल रही आरसीबी की टीम को लखनऊ सुपरजाइंट्स के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक मुकाबले में अंतिम बॉल तक जबरदस्त मुकाबला देखा गया। निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस की धुआंधार पारी की बदौलत लखनऊ की टीम ने यह जीत हासिल की। अंतिम ओवर में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया और आखिरी बॉल पर जीत हासिल की। पोस्ट मैच सेरेमनी के अंदर केएल राहुल काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे और उन्होंने अपना बयान दिया।
KL Rahul ने खुद पर निकाला गुस्सा
भले ही लखनऊ की टीम 1 विकेट से जीतने में कामयाब हुई। लेकिन केएल राहुल का प्रदर्शन अभी भी इस आईपीएल में बेहद ही खराब रहा है। 20 गेंदों का सामना करने के बाद केएल राहुल ने इस मैच में सिर्फ 18 रन की पारी खेली जिसकी वजह से काफी निराश नजर आए।
केएल राहुल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “चिन्नास्वामी स्टेडियम एक ऐसी स्थान है जहां पर अंतिम बॉल तक मुकाबला खेला जा सकता है। हम शानदार जीत दर्ज करने में कामयाब हुए, हमने बहुत कड़ी मेहनत की। गेंद जल्दी स्विंग हुई और दो तीन विकेट गिरने से हम पर दबाव आ गया। आज हमें 2 अंक मिले हैं, निचले क्रम के बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मैं और रन बनाना चाहता हूं और अपना स्ट्राइक रेट भी ऊपर लाना चाहता हूं।”
स्टोइनिस और पूरन की तारीफ
केएल राहुल ने जीत के हीरो रहे निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि, “लखनऊ के बल्लेबाजी की शुरुआत में हमने 3 विकेट गंवा दिए। इसलिए मैं धीमा खेलने लगा और मैं अंत तक रुकना चाहता था, 5वे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और आयुष बदौनी ने शानदार पारियां खेली हैं और अपना अच्छा प्रदर्शन लगातार जारी रखा है।