RCB vs LSG: 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने लखनऊ के सामने 213 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम ने भी आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की। मैच जीतने के बाद लखनऊ की टीम शानदार अंदाज में इसका जश्न मनाते हुए नजर आई। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

RCB vs LSG मैच जीतने के बाद लखनऊ की टीम का शानदार जश्न
11 अप्रैल को खेले गए इस मुकाबले में एलएसजी ने शानदार जीत दर्ज की है। आखरी गेंद तक चले इस मुकाबले में लखनऊ की टीम को 1 विकेट से जीत हासिल हुई। केएल राहुल, काइल मेयेर्स, दीपक हुड्डा जैसे बल्लेबाज इस मैच में शांत नजर आए। वहीं मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और आयुष बदौनी ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आखरी ओवर की आखिरी बॉल पर आवेश खान बिना गेंद को टच किए रन लेने के लिए दौड़ पड़े। गेंद दिनेश कार्तिक के हाथों में गई और वह उसको पकड़ कर ठीक से थ्रो नहीं कर पाए। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों ने अंतिम बॉल पर दौड़ कर 1 रन पूरा कर लिया। जीत के बाद लखनऊ के सभी खिलाड़ी झूम उठे।
𝗪𝗛𝗔𝗧. 𝗔. 𝗚𝗔𝗠𝗘 🤯🤯🤯@LucknowIPL pull off a last-ball win!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2023
A roller-coaster of emotions in Bengaluru 🔥🔥
Follow the match ▶️ https://t.co/76LlGgKZaq#TATAIPL | #RCBvLSG pic.twitter.com/96XwaYaOqT
इस जीत के बाद में डगआउट में बैठे टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी जोर जोर से चिल्लाने लगे। वहीं कप्तान केएल राहुल भी सभी खिलाड़ी के साथ गले मिलकर इस जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए।






