Faf du Plessis: आखरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने आरसीबी को 1 विकेट से हरा दिया है। आरसीबी की टीम की परफॉर्मेंस इस मैच में बहुत ही शानदार थी। लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों के संघर्ष के सामने 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में विकेट लेकर आरसीबी को अच्छी शुरुआत दी थी।

जैसे-जैसे मैच अंतिम मुकाम की तरफ पहुंचता गया आरसीबी के पाले से निकलकर लखनऊ के पाले में पहुंच गया। फाफ डू प्लेसिस ने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर हार का ठीकरा फोड़ा है। साथ ही उन्होंने विराट कोहली की भी तारीफ की। आइए जानते हैं कि फाफ डु प्लेसिस ने पोस्ट में सेरेमनी में हार के बाद क्या कहा…

Faf du Plessis का बयान आया सामने
आरसीबी के कप्तान हार की वजह से काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए। उन्होंने निकोलस पूरन की तारीफ की तो वही हर्षल पटेल पर सारा गुस्सा भी निकाला।
फाफ डू प्लेसिस ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि 7 ओवर से लेकर 14 ओवर तक पिच काफी धीमा हो गया था। आखिरी पांच ओवर में पिच बदलने लगा और बल्लेबाजों को काफी मदद मिली। मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने हर्षल पटेल की जमकर पिटाई की। ना चाहते हुए भी मुझे हर्षल पटेल को गेंदबाजी देनी पड़ी जिसकी वजह से खामियाजा आरसीबी की टीम को भुगतना पड़ा।

विराट कोहली की हुई तारीफ
फाफ डु प्लेसिस ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि डेड ओवर में गेंदबाजी करना एक बहुत ही कठिन काम होता है और यहां पर गेंदबाजों की जमकर पिटाई होती है। मैं बार-बार विराट कोहली को ट्राई देकर खुश हो रहा था क्योंकि मैं शुरुआत में संघर्ष कर रहा था। बाद में मैंने भी अपनी ले वापस की और जमकर गेंदबाजों की कुटाई की।






