RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में 10 अप्रैल को रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले टॉस जीतकर लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए इनवाइट किया। अपने होम ग्राउंड पर खेल रही आरसीबी की टीम ने विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और मैक्सवेल की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया।

RCB vs LSG निकोलस पूरन ने पहुंचाया जीत के करीब
लखनऊ की टीम 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी। लखनऊ की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और खाता विकेट गिरने से खुला। शुरुआती तीन विकेट पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए थे। इसके बाद मैदान पर आए मार्कस स्टोइनिस ने धुआंधार पारी खेलकर मैच में टीम की वापसी करवाई। फिर केएल राहुल और स्टोइनिस का विकेट होने के बाद में ऐसा लग रहा था कि आरसीबी यह टीम जीत जाएगी। लेकिन मैदान पर आए निकोलस पूरन ने इतनी तेज रफ्तार में बल्लेबाजी की जिससे सबके होश उड़ गए।

आखिरी ओवर में रोमांचक हुआ मुकाबला
आखरी ओवर में लखनऊ की टीम को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी। गेंदबाज हर्षल पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। पहले गेंद पर जयदेव उनादकट ने सिंगल रंग लेकर स्ट्राइक मार्क वुड को दे दी। उसके बाद मार्क वुड हषर्ल पटेल की अगली ही बोल पर क्लीन बोल्ड हो गए। जिसके बाद फिर से लग रहा था कि आरसीबी जीत जाएगी।

तीसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने 2 रन लेकर लखनऊ सुपरजाइंट्स की वापसी करवा दी। चौथी गेंद पर रवि बिश्नोई ने 1 रन लिया और स्ट्राइक जयदेव उनादकट के हाथों में आ गई। इसके बाद स्कोर बराबर हो गया। पांचवीं गेंद पर जयदेव उनादकट कैच आउट हो गए। आखिरी गेंद पर लखनऊ सुपरजाइंट्स को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद कीपर के हाथों में गई लेकिन नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े बल्लेबाज रन देने के लिए दौड़ चुके थे और आखिरी गेंद पर लखनऊ की टीम ने 1 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।
#RCBvsLSG Last Over Dream 🔥😍 pic.twitter.com/pm04Vp2mwx
— TATAIPL 2023 #IPL2023 (@OFFICIALTATAIPL) April 11, 2023
यह भी पढ़े – VIDEO: छक्का मारकर भी आउट हुए Ayush Badoni, देखकर अंपायर के भी उड़े होश






