BCCI ने शेयर कर दी 17 सदस्यी भारतीय टीम की जानकारी! जाने कौन हुआ टीम से बाहर और किसे मिला मौका WTC फाइनल में खेलने का
WTC: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली गई। ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-1 से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। यह फाइनल मुकाबला 7 जून से 11 जून के बीच में इंग्लैंड के [.
WTC: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली गई। ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-1 से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। यह फाइनल मुकाबला 7 जून से 11 जून के बीच में इंग्लैंड के फेमस ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस फाइनल के अंदर भारतीय स्क्वाड किस प्रकार की होगी। भारतीय फैंस इसके बारे में जानना चाहते हैं।
बीसीसीआई ने दी 17 सदस्य टीम के ऐलान की जानकारी
7 जून को होने वाले इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय 17 सदस्य टीम का ऐलान होना बाकी है। इसको लेकर अप्रैल के महीने में मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग के अंदर रिजर्व करने वाले कैंडिडेट को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा।
इसके बारे में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि,” हमारे पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को सेलेक्ट करने के लिए अभी बहुत समय है। भारतीय टीम को सेलेक्ट करने की अंतिम तिथि 7 मई है और अंतिम बदलाव करने की तिथि 22 मई 2023 है। ऐसे में हम समय रहते ही आईसीसी के पास में भारतीय टीम सिलेक्ट करके भेज देंगे। आईपीएल के दौरान यह ध्यान दिया जाएगा कि किस खिलाड़ी की किस प्रकार की फिटनेस है उसके हिसाब से उसका सिलेक्शन किया जाएगा।
WTC के लिए भारत की संभावित स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (फिटनेस पर निर्भर), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, उमेश यादव।