Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रनों पर आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया का एक भी विकेट नहीं निकाल पाया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम के अंदर रोहित शर्मा वाईजेग शहर के मशहूर खाने गोंगूरा का आनंद लेते हुए नजर आए।

Rohit Sharma की इस हरकत से गुस्से में हुए फ्रेंड्स
जिस समय टीम इंडिया अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर जूझ रही थी मैदान पर एक के बाद एक विकेट जा रहे थे और क्रिकेट फैंस बहुत परेशान हो रहे थे। उस समय रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में बैठकर वाईजैग शहर के मशहूर खाने गोंगूरा का आनंद ले रहे थे। जिसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। फैंस ने जब यह तस्वीरें देखी तो सब को बहुत गुस्सा आया। भले ही आप खाना खा सकते हैं लेकिन जिस समय टीम इंडिया परेशान है उस समय इस तरीके का बर्ताव फैंस को रास नहीं आया।

टीम इंडिया की हालत खराब
विशाखापट्टनम के मैदान पर खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के सामने 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया है। दोनों टीमों का मिलाकर सिर्फ 37 ओवर का खेल चला। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट लेकर भारत की बखिया उधेड़ दी।
यह भी पढ़े – “Will You Marry Me”, मीडिया रिपोर्टर को Rohit Sharma ने किया प्रपोज, फैंस ने वाइफ रितिका को किया ट्रोल






