कृणाल पांड्या ने Shubman Gill को फ्लाइंग किस देकर किया आउट!, बदले में मिली गाली, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो
Shubman Gill: आईपीएल का आज का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है जो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरा टाइटंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि लखनऊ की प्लेइंग इलेवन [...]
Shubman Gill: आईपीएल का आज का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है जो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरा टाइटंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि लखनऊ की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि गुजरात की टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। साईं सुदर्शन की जगह मनोहर को खिलाया जा रहा है और अलजर्री जोसेफ की जगह नूर अहमद को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। इस मैच के दौरान एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
Shubman Gill गाली देते हुए कैमरे में हुए कैद
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। इसी दौरान गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभ्मन गिल कुणाल पांडे के ओवर में आउट हो गए। इस मैच में शुभमन गिल ने बिना 1 रन बनाए ही आउट हो गए जिसकी वजह से उनके चेहरे पर गुस्सा देखा जा रहा है। इस दौरान शुभमन गिल केमरे में गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि शुभमन गिल आउट होने के बाद F**K OFF कहते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ कुणाल पांड्या शुभमन गिल का विकेट लेकर उन्हें फ्लाइंग किस देकर पवेलियन की तरफ भेजने का इशारा कर रहे हैं।
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने दूसरे ही ओवर में कुणाल पांड्या को भेजकर शुभमन गिल को आउट करा दिया। कुणाल पांडे की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने जा रहे थे। वे क्रीज से बाहर होकर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शार्ट खेल रहे थे। इस दौरान रवि बिश्नोई ने आसान सा कैच पकड़ लिया और उनको पवेलियन भेज दिया। आउट होने के दौरान शुभमन गिल भड़क गए और चिल्लाने लगे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े – मैच शुरू होने से पहले ही भोजपुरी स्टाइल में नाचे Hardik Pandya, वीडियो हो गया सोशल मीडिया पर वायरल