Krunal Pandya: आईपीएल का 30वां मुकाबला आज गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एकाना स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में गुजरात ने डटकर बल्लेबाजी की हैं, लेकिन फिर भी वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। वहीँ लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजो ने अपना दबदबा बनाया हैं।हालाँकि गुजरात के लिए अच्छी बात ये हैं कि कप्तान हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में वापस लौट आये हैं।
Krunal Pandya ने शुभमन गिल को किया डक आउट
Outsmarted: Krunal Pandya gets Gill early https://t.co/nAvk5nxA6r
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 22, 2023
इस मुकाबले में पिच काफी धीमी थी, जहाँ स्पिनर्स को काफी मदद मिली। ऐसे में दूसरे ही ओवर में गेंदबाजी क्रुनाल पांड्या को थमा दी गई। इसका उन्होंने फायदा भी उठाया और शुभमन गिल को डक आउट करके पवैलियन भेज दिया। इस दौरान शुभमन गिल गुस्से में गालियाँ देते नजर आये। वहीँ क्रुनाल पांड्या ने विकेट का जश्न शुभमन गिल को फ्लाइंग किस देकर मनाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
Hardik Pandya की फॉर्म में वापसी

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो हार्दिक पांड्या ने यहाँ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालाँकि इसके बाद भी वह एक बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 20 ओवर में कुल 135 रन ही बने। इस दौरान रिद्धिमान साहा ने सबसे महत्वपूर्ण 37 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। वहीँ कप्तान हार्दिक पांड्या भी फॉर्म में लौट आये हैं और इस सीजन अपना पहला अर्द्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 50 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान लखनऊ की तरफ से क्रुनाल पांड्या और मार्कस स्टॉइनिस ने 2-2 विकेट झटके।






