LSG vs PBKS: आईपीएल में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मोहाली के मैदान पर खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स ने लखनऊ को उन्ही के घरेलु मैदान पर 2 विकेट से शिकस्त दी थी, लेकिन आज लखनऊ ने उसका बदला ले लिया हैं। लखनऊ ने इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता स्वीकार, और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सबसे बड़ा स्कोर जड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 235 रनों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था।
LSG की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 257 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा और इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर हैं। इससे पहले आईपीएल में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 263 रनों के साथ आरसीबी के नाम दर्ज हैं। लखनऊ की इस तूफानी बल्लेबाजी के दौरान इस मुकाबले में कुल 14 छक्के और 27 चौके लगे, जिसके चलते 186 रन सिर्फ बाउंड्री से आये हैं।
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2023
72 from Stoinis
54 from Mayers
45 from Pooran
43 from Badoni@LucknowIPL put up a mammoth total of 257/5 on the board.
Scorecard – https://t.co/6If1I4omN0 #TATAIPL #PBKSvLSG #IPL2023 pic.twitter.com/gA9r66lddP
दरअसल लखनऊ को शुरू में ही काइल मायर्स ने विस्फोटक शुरुआत प्रदान की। उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। इसके बाद आयुष बदोनी ने भी 24 गेंदों में 43 रन बनाए। इसके बाद मार्कस स्टॉइनिस ने मैच की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 72 रन बनाए। इसके साथ ही अंत में निकोलस पूरण ने भी 45 रनों की पारी सिर्फ 19 गेंदों में खेलकर टीम को इस रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचा दिया।





