Points Table IPL 2023: हमें आईपीएल 2023 के अंदर एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच में भी ऐसा ही मुकाबला देखने को मिला। जब अंतिम ओवर में 29 रन की जरूरत थी और रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगा दिए। ठीक है ऐसा ही रोमांचक मुकाबला जो आखिरी गेंद तक चला वह 11 अप्रैल को हमें देखने को मिला। लखनऊ सुपरजाइंट्स और आरसीबी की टीम का यह रोमांचक मुकाबला सभी को बेहद पसंद आया।

आरसीबी और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
10 अप्रैल को चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर कांटेदार भिड़ंत देखने को मिली। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य बनाया। सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर आरसीबी ने यह स्कोर खड़ा कर दिया। बल्लेबाजी करने आए शुरुआती तीनों ही बल्लेबाजों ने विस्फोटक अर्धशतक लगाए। विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार अर्धशतक लगाए।
केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में जीत हासिल की। 20वे ओवर में लखनऊ की टीम ने 2 विकेट गंवा दिए जिसकी वजह से लग रहा था की आरसीबी यह मुकाबला जीत जाएगी। लेकिन नाटकीय अंदाज में चले इस मुकाबले में 1 विकेट रहते लखनऊ की टीम ने जीत हासिल कर ली। आईपीएल के सबसे रोमांचक मुकाबलों में यह मुकाबला सबसे टॉप पर देखा जा रहा है।

Points Table IPL 2023 में हुए बदलाव
आईपीएल 2023 के अंदर खेले गए चार मुकाबलों में लखनऊ के टीम की यह तीसरी जीत है। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल के अंदर राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर टीम पहले स्थान पर काबिज हो गई है। इसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स टीम को एक पायदान नीचे खिसकना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल में जीत का खाता नहीं खोला है।






