“12 मारकर दिखाओ…!” लखनऊ के खिलाड़ियों ने मैच से पहले उड़ाया था MS Dhoni का मजाक, फिर मैदान पर हर तरफ दिखा 12 का नजारा

MS Dhoni: आईपीएल के अंदर सभी टीमों के बीच में घमासान मुकाबला देखने को मिल रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी जीत की शुरुआत लखनऊ सुपरजाइंट्स को हराकर की है। अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई की टीम ने लखनऊ को 12 रन से हराया। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच के अंदर 3 बॉल [...]

By ·

MS Dhoni: आईपीएल के अंदर सभी टीमों के बीच में घमासान मुकाबला देखने को मिल रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी जीत की शुरुआत लखनऊ सुपरजाइंट्स को हराकर की है। अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई की टीम ने लखनऊ को 12 रन से हराया। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच के अंदर 3 बॉल का सामना करते हुए 12 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक भी रन दौड़कर नहीं लिया और 400 की स्ट्राइक रेट से 2 छक्के टिका दिए। मैच से पहले लखनऊ के कुछ खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी का मजाक उड़ाया था जो बाद में उनको ही भारी पड़ गया।

मैच से पहले उड़ाया था MS Dhoni का मजाक

लखनऊ टीम के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के ऊपर एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें रवि बिश्नोई आवेश खान जैसे कुछ खिलाड़ी धोनी की बल्लेबाजी का मजाक उड़ाते हुए नजर आए। वीडियो के अंदर मजाक में उन्होंने कहा कि माही भाई तब छक्का मारे जब आखिरी बॉल पर 12 रन चाहिए हो और मैच के अंदर हमें महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दो छक्कों से 12 रन की पारी देखने को मिली। हालांकि लखनऊ के खिलाड़ियों ने सिर्फ मजाक किया था लेकिन यह उनको ही भारी पड़ गया।

महेंद्र सिंह धोनी का गगनचुंबी छक्का

इस मैच के अंदर महेंद्र सिंह धोनी ने आते ही पहली बॉल पर छक्का लगाया। उसके बाद दूसरी बॉल पर भी छक्का लगाया और तीसरी बॉल पर आउट हो गए। वीडियो के अंदर लखनऊ के खिलाड़ियों ने कहा था कि माही भाई तब छक्का मारे जब 1 बॉल पर 12 रन चाहिए और ठीक ऐसा ही हुआ। लखनऊ यह मुकाबला 12 रन से हार गया। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में 12 रन बनाए वह भी 2 छक्के लगाकर।

यह भी पढ़े – IPL 2023 में तेज हुई ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की होड़, ये 2 दिग्गज चल रहे रेस में सबसे आगे

Cric AMP · Quick view
View full