IPL 2023 का रोमांच धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। हर मैच के साथ ही दर्शक और भी ज्यादा एक्साइटेड होते जा रहे है। आज शाम को गुजरात टाईटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला होने जा रहा है। अब तक इस लीग के अन्दर 6 मुकाबले हो चुके है। इसके बाद पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर काबिज है। वही 3 अप्रैल को खेले गए चेन्नई और लखनऊ के मैच में CSK ने जीत का खाता खोला।

Orange Cap की रेस में सबसे आये ये दिग्गज
लगातार 2 मैचों में विस्फोटक अर्धशतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ इस समय ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में पहले नंबर है। अब तक इन्होने 2 मैच खेलकर 149 रन बना लिए है। आइये नीचे टेबल में देखते है की टॉप 5 बल्लेबाजों में कौन-कौन शामिल है।

IPL 2023 में पर्पल कैप पर किसका है राज
पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए मार्क वुड ने 5 विकेट हासिल किये। उसके बाद दूसरे मैच में भी इन्होने 3 विकेट हासिल किये है। इस प्रकार 2 मैचों में इनके 8 विकेट हो गए है। पर्पल कैप की लिस्ट में ये पहले नंबर पर है। नीचे देखिये टॉप 5 की लिस्ट






