आर्मी कर्नल से पुलिस ऑफिसर बने Mahendra Singh Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हो तस्वीरें

Mahendra Singh Dhoni: भारत में क्रिकेट के जितने फैंस है उससे कही ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी के फैंस मिल जायेंगे। क्रिकेट की दुनिया से सन्यास लेने के बाद भी ये इन्टरनेट पर हमेशा चर्चा का विषय रहते है। जब भी इनकी कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर आता है तो कुछ ही सेकंड में [...]

By ·

Mahendra Singh Dhoni: भारत में क्रिकेट के जितने फैंस है उससे कही ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी के फैंस मिल जायेंगे। क्रिकेट की दुनिया से सन्यास लेने के बाद भी ये इन्टरनेट पर हमेशा चर्चा का विषय रहते है। जब भी इनकी कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर आता है तो कुछ ही सेकंड में वायरल हो जाता है। हाल ही महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद वायरल हो गई है। इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी पुलिस ऑफिसर की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे है.

Mahendra Singh Dhoni की तस्वीरें हुई वायरल

इससे पहले हम धोनी को आर्मी कर्नल के लुक में देख चुके है। इनको सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट मिली हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय धोनी की पुलिस ऑफिसर के लुक वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । अब धोनी के फैंस यह सोच रहे है की यह आर्मी ऑफिसर से पुलिस ऑफिसर कैसे बन गए।

धोनी की यह तस्वीर हाल ही उन्होंने एक विज्ञापन की शूटिंग पूरी की है उस दौरान की है। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी विज्ञापन की दुनिया में धोनी की डिमांड कम नहीं हुई है। आज भी धोनी विज्ञापन की बदौलत करोड़ो रूपये की कमाई करते है। इस वायरल तस्वीर को आईपीएल से सम्बंधित एड कैंपेन से सम्बंधित बताया जा रहा है।

आईपीएल के नए सीजन में हमें धोनी खेलते हुए नजर आने वाले है। सभी को लग रहा है की यह धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है। ऐसे में क्रिकेट के फैंस यही चाहते है की यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के नाम हो।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full