Delhi Capitals की इस गेंदबाज ने डाली सदी की सबसे बेहतरीन योर्कर, देखकर बल्लेबाज सहित अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन
Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मैच की पहली पारी समाप्त होने तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना दबदबा बना रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम इस मुकाबले में सिर्फ 105 रन
Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मैच की पहली पारी समाप्त होने तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना दबदबा बना रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम इस मुकाबले में सिर्फ 105 रन बना सकी हैं। एक समय पर यह टीम 28 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी। हालाँकि बाद में जॉर्जिया वेयरहम और किम गार्थ की पारियों की बदौलत टीम ने 100 का आंकड़ा पार किया।
Delhi Capitals की खतरनाक गेंदबाजी
इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स के इस छोटे स्कोर का कारण काप रही। काप ने अपने 4 ओवर के दौरान सिर्फ 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किये। इस दौरान वह तीसरी गेंदबाज भी बन गयी जिन्होंने WPL में एक पारी में 5 विकेट हासिल किये हैं। काप के साथ ही शिखा पांडे ने भी 3 विकेट लिए, और विपक्षी टीम को छोटे स्कोर पर रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सीजन की सबसे खतरनाक योर्कर
When @kappie777 got Laura Wolvaardt & Ashleigh Gardner in consecutive deliveries 👏👏
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 11, 2023
She finishes with 4⃣ wickets inside the powerplay!
Follow the match 👉 https://t.co/ea9cEEkMGR#TATAWPL | #GGvDC pic.twitter.com/QYorheD9WZ
अपने स्पैल के दौरान काप ने तीन बार स्टंप्स उडाए थे, और दो बार लेग बिफोर विकेट से बल्लेबाज को पवैलियन का रास्ता दिखाया था। इस दौरान उन्होंने पहली बार WPL का मुकाबला खेल रही लौरा वॉलफार्ट को एक बेहतरीन योर्कर गेंद पर आउट किया। यह गेंद इतनी शानदार थी कि खुद बल्लेबाज को भी यकीन नहीं हुआ। इसके साथ ही अगली ही गेंद पर उन्होंने आश्ली गार्डनर को भी पवैलियन का रास्ता दिखा दिया। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
यह भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur ने पकड़ा WPL इतिहास का सबसे हैरतअंगेज कैच, देखकर बल्लेबाज भी हुआ हैरान, वायरल हुआ VIDEO