Mark Wood: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में आईपीएल का तीसरा मुकाबला खेला गया। लखनऊ की टीम ने जीत से अपनी शुरुआत करते हुए दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच के अंदर लखनऊ की तरफ से घातक गेंदबाजी करने वाले मार्क वुड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। प्रेजेंटेशन सेरिमनी में अवार्ड लेने के बाद मार्क वुड ने अपना बयान दिया है।

प्लेयर ऑफ द मैच बने Mark Wood
इस मैच के अंदर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उनका यह फैसला गलत साबित हो गया और लखनऊ के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ दिल्ली के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना दिए। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 143 रन ही बना पाई।

लखनऊ की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच बने मार्क वुड ने कहा कि, “यह मैच मुझे हमेशा याद रहेगा, पिछले साल मैं चेन्नई के साथ था, वहां पर मैं कुछ खास नहीं कर पाया था। इस बार मैं लखनऊ की टीम के लिए कुछ करना चाहता था, मैं अपनी लय पाकर खुश हूं, मैं विकेट लेने में सफल रहा। आप घास और औंस देख सकते थे, इसने मुझे बहुत प्रभावित किया। हमने यहां पर अभ्यास किया है और हमें पता था कि आज एक बहुत बड़ा फैक्टर रहेगा।”
इसके आगे बात करते हुए मार्क वुड ने कहा कि, “केएल राहुल ने मेरे लिए चीजें सरल कर दी और अभ्यास मैच के दौरान ट्रेनिंग में काफी मदद की।”






