IND vs AUS: एक ही दिन में सिमट गई ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, अश्विन जड़ेजा के सामने नहीं टिके कंगारू, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक
IND vs AUS: नागपुर टेस्ट की तरह ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही दिन ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 263 रन बनाकर पूरी ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू [...]
IND vs AUS: नागपुर टेस्ट की तरह ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही दिन ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 263 रन बनाकर पूरी ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू टीम को बिल्कुल जमने का मौका नहीं दिया। एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की जोड़ी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बेबस नजर आए। इंटरनेट के ऊपर रविचंद्रन अश्विन और ऑस्ट्रेलिया की टीम को लेकर जबरदस्त मिम्स वायरल हो रहे हैं। सभी इन दोनों गेंदबाजों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस को लेकर कई प्रकार की पोस्ट वायरल हो रही है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम फिर हुई पहले दिन ढेर
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 263 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उसके अलावा पीटर हैंडस्कॉन्ब ने भी 72 रन का योगदान दिया। लेकिन इनके अलावा कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं था जो ज्यादा समय तक भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक पाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पहली बार शून्य पर आउट हो गए।
IND vs AUS मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर हो रही तारीफ
इस मैच के अंदर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट हासिल किये। नागपुर टेस्ट के अंदर भी इन दोनों के आगे ऑस्ट्रेलिया की एक नहीं चली थी। ऐसे में अब इंटरनेट के ऊपर लोग इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसको लेकर ट्विटर के ऊपर भी कई प्रकार की प्रतिक्रिया देखने को मिली है। जिसमें हम कुछ प्रमुख पोस्ट आपको नीचे दिखा रहे हैं।
#RavindraJadeja #mohammedshami #coach #RahulDarvid pic.twitter.com/4Vf5Rve219
— Raj Mohan (@rajmohanjadeja) February 17, 2023
#INDvAUS #BGT2023 pic.twitter.com/C3JQfq1auC
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) February 17, 2023
Ashwin 🔥#INDvAUS pic.twitter.com/AkU6UpIXST
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) February 17, 2023
यह भी पढ़े: