IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में पहला टेस्ट मैच दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम के अंदर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रन पर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने पहला दिन खत्म होने तक 21 रन बिना कोई विकेट गवाएं हासिल कर लिए हैं। अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 242 रन पीछे चल रही है। नागपुर टेस्ट की तरह ही ऑस्ट्रेलिया की टीम दिल्ली में भी फ्लॉप नजर आई और भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा नहीं टिक पाई।
ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर रही फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। भारत को पहली सफलता 50 रन पर मिली जब मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को आउट किया। डेविड वॉर्नर इस मैच में 15 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रविचंद्रन अश्विन मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला दिया और पूरी पारी 263 रन पर समाप्त हो गई।
IND vs AUS मैच में भारतीय गेंदबाजों का जलवा बरक़रार

भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 4 विकेट हासिल किए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए। रविंद्र जडेजा ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए हैं। मोहम्मद सिराज को इस मैच में कोई सफलता हासिल नहीं हुई लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर उस्मान ख्वाजा ने बनाया, ये 81 रन बनाकर आउट हुए। उसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज पीटर हैंडस्कॉन्ब ने 72 रन की पारी खेली।
भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत
जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही है और पहले दिन भारतीय टीम ने कोई भी विकेट नहीं गवाया है। खेल समाप्त होने तक रोहित शर्मा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं और केएल राहुल 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:





